कालपी-उरई। शनिवार को सर्किल के थानों में समाधान दिवस का आयोजन बहुत चुस्ती-फुर्ती के अंदाज में किया गया।
कालपी कोतवाली में भूमि तथा अन्य विवादों के तीन मामले पेश हुए जिनमें दो का निस्तारण कर दिया गया। एसएसआई विक्रम सिंह, उप निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, जगत नारायण यादव, मनोज कुमार गुप्ता, राजीव त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद के अधीशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, अवर अभियंता तोताराम, लेखपाल हरेंद्र सिंह व राजस्व कर्मचारियों ने प्रकरणों को सुना और निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा।
आटा थाने में उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र तथा पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम की संयुक्त अध्यक्षता में फरियादियों की सुनवाई हुई। थानाध्यक्ष आनंद सिंह, दरोगा महेश चैधरी, मनोज कुमार सैनी के अलावा राजस्व कानूनगो, लेखपाल सहित जिम्मेदार सरकारी अमले की मौजूदगी रही। कदौरा तथा चुर्खी थाने में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।






Leave a comment