उरई। कटाई के बाद खेतों में बचे रहने वाले ठूठ साफ करने के लिए आग लगाना अब मंहगा पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने शनिवार को जारी एक आदेश में कहा है कि इस तरह के कार्यों की वजह से तमाम किसानों की खड़ी फसलें जल चुकी हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए खेतों में डंठल जलाने के लिए आग लगाने की अनुमति कदापि नही होगी। अगर कोई ग्रामीण ऐसा करता है और उसके कारण दूसरे किसान की खड़ी फसल में आग लग जाती है तो उसके पूरे नुकसान की भरपाई आग लगाने वाले को करनी होगी। इसके अलावा आग लगाने वाले के खिलाफ अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment