कोंच-उरई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को झगड़े पर आमादा चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और एक दूसरे की मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के विनोद पुत्र तुलसीराम, रिंकू पुत्र विनोद, दीपक पुत्र जुगलकिशोर तथा दूसरे पक्ष से कन्हैयालाल पुत्र मातादीन को कोतवाली उठा लाई और सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही कर दी।

Leave a comment