0 धमसेनी में लगा बिना अध्यक्ष और सचिव के विधिक साक्षरता शिविर, कौन बतायेगा कानून ?
कोंच-उरई। ग्रामीणों को कानून की मोटी मोटी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिये विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है जिनमें कानून के जानकार रोजमर्रा की जिंदगी की जरूरत के कानूनों के बारे में जानकारी देते हैं, लेकिन अभी यहां फिलहाल तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और सचिव की गैरमौजूदगी में ही शिविर लगाये जा रहे हैं जिनके औचित्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठना लाजिमी भी है कि क्या पीएलवी औपचारिकतायें भर करवा रहे हैं या वास्तव में इनका लाभ ग्रामीणों को दिलाना उनकी जिम्मेदारी है।
थाना एट के ग्राम धमसेनी के प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मजिस्ट्रेट स्तर का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा लिहाजा एसओ एट चंद्रशेखर दुवे को शिविर की अध्यक्षता करनी पड़ी। शिविर में पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया, हरगोविन्द निराला, वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश कौशिक, पीएलवी कैलिया स्नेशराजा, कोंच पीएलवी सीता तिवारी, एट पीएलवी देवेन्द्र आजाद, अल्का भारतीय, शैलेश द्विवेदी पिंडारी, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र दूरवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार आदि ने कानून से जुड़ी अपने पास उपलब्ध जानकारियां देकर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। पूर्व ग्राम प्रधान श्यामकिशोर द्विवेदी, मनीराम, संतराम पाल, रामबाबू, शिवदीप, सुरेशकुमार, हरिओम, चंद्रशेखर, महेश दुवे, शोभाराम, रामबाबू दुवे, अशोककुमार, रोहित कुमार, रमजानी खां, शुबराती बेग आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment