कोंच-उरई। नदीगांव पुलिस ने एक मंदिर में छापा मार कर आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। माल फड़ और जामा तलाशी में ग्यारह हजार रुपये बरामद किये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाने के दरोगा राजेन्द्रसिंह ने गौरैया माता मंदिर के समाप छापा डाला जहां छह जुआरी जुआ खेलते उनके हत्थे चढ गये। पकड़े गये जुआरियों के नाम अरविंदसिंह, रामजी, गिरू, भगवानदास, श्यामसुंदर, हाकिमसिंह बताये गये हैं। माल फड़ और जामा तलाशी में 10 हजार 960 रुपये बरामद किये हैं।

Leave a comment