उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौरसी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी व्याप्त हो गई। शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीलबंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के बाद पता चलेगा कि उसकी मौत कब और कैसे हुई।

Leave a comment