सिरसाकलार-उरई। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में दमरास फीडर की आउटगोइंग मशीन फुंकने से कल रात भर 20 गावों में अंधेरा छाया रहा।
गौरतलब है कि स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में लहरकनार, दमरास और जखा तीन फीडर हैं। जिसमें सबसे ज्यादा लोड दमरास फीडर पर रहता है। इसीलिए उसकी ओसीबी फुंक गई। उधर उपकेंद्र पर तैनात तकनीशियनों ने बताया कि मशीन का कनवर्टर खराब है। जिससे डीसी करंट नही बनता। नतीजतन फीडर फंुक जाता है। बिजली न आने से उक्त फीडर से जुड़े गावों में लोगों को मच्छरों के कारण पूरी रात जागते हुए गुजारनी पड़ी।
इस बारे में उपकेंद्र के अवर अभियंता जेके यादव ने बताया कि उन्हें फीडर खराब होने की जानकारी मिल गई थी। मैकेनिक भेजकर फीडर जल्द से जल्द ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।







Leave a comment