उरई। कुठौंद ब्लाक की ग्राम पंचायत कोटा मुस्तकिल महिला प्रधान ने गांव में सड़क बनवाने के कारण एक दबंग द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है।
ग्राम पंचायत कोट मुस्तकिल के ग्राम मजरा जनतापुरा में ग्राम प्रधान वंदना देवी के निर्देशानुसार सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। जिसकी साइड वाल गांव के ही एक दबंग चंद्रभान ने तोड़ दी। जब प्रधान ने इस पर उससे पूंछा तो उसने कहा कि सीसी का निर्माण न रोका गया तो वह प्रधान को जान से मार डालेगा। वंदना देवी ने इसकी सूचना डायल-100 पर की इसके बाद थाने में लिखित शिकायत भी कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।







Leave a comment