उरई ! रामपुरा थाना क्षेत्र मेंं बुलेरो से कुचल कर एक बालक की मौत हो गयी ।
कस्बा ऊमरी मेंं रामपुरा रोड पर डिलू दोहरे का घर है । सोमवार को सुबह उनका 5 वर्षीय बेटा आदित्य बाहर खेल रहा था तभी एक बुलेरो गाड़ी निकली । उसका ड्रायवर अचानक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा जिससे जीप बालक को रौंदते हुई आगे खम्भे से जा टकरायी । हादसे में मौके पर ही बालक की जान चली गयी ।

 

Leave a comment