उरई। थाना डकोर क्षेत्र में युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करके भाग जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ढील बरत रही है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी के सामने गुहार लगाई।
यौन हिंसा के मामले में सरकार व न्यायपालिका के कठोर रुख की पुलिस को कोई परवाह नही है। डकोर थाना क्षेत्र के बंधौली में 11 मई की रात घर में अकेली सो रही युवती को दबोचकर दुष्कर्म करने के बाद रविंद्र भाग गया था। रोती-कलपती पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। जिस पर उसका मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर पुलिस टाल-मटोल कर रही है। कई बार थाने में गुहार करने के बाद जब पुलिस ने सुनवाई नही की तो पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक के सामने उपस्थित होकर गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने डकोर थाने को कड़े निर्देश जारी किये हैं।







Leave a comment