*
कोंच-उरई । कोचिंग पढने के लिये घर से निकली किशोरी लौट कर घर नहीं आई। किशोरी के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर लिये जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा लिखाते हुये बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी कोचिंग पढने की कह कर घर से निकली थी लेकिन फिर लौट कर घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। किसी प्रकार उसे जानकारी मिली है कि श्यामजी पुत्र जगदीश, आकाश पुत्र महेन्द्र, शिवम पुत्र विद्यासागर तथा कृष्णादेवी निवासीगण भेदपुरा उसकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर ले गये हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।






Leave a comment