कोंच-उरई । हरी मटर की फली की खरीद करने बाले व्यापारियों द्वारा किसान को पैसों का भुगतान नहीं करने पर उक्त किसान ने तीन लोगों के विरुद्घ अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज कराई है। घनश्याम जाटव पुत्र बुधूकुमार निवासी अटा ने मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि जितेन्द्र पटेल पुत्र ब्रजमोहन निवासी आम्रपाली लखनऊ, पुष्पेन्द्र पुत्र रविराज, मोहम्मद यूनिस पुत्र याकूब निवासी काकोरी लखनऊ को हरी मटर की फली बेची थी। इन लोगों से जब भुगतान मांगा गया तो उन्होंने पैसा देने से साफ मना कर दिया।






Leave a comment