उरई । अवधेश बहादुर सिंह जालौन के नए मुख्य विकास अधिकारी होंगे । उनको वर्तमान सी डी ओ एस पी सिंह की जगह यह दायित्व सौपा गया है जिनका जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था ।

अवधेश बहादुर सिंह अभी तक इसी पद पर कन्नौज में पदस्थ थे ।

उधर गुरुवार को शासन ने 25 आई पी एस अफसरों का तबादला गुरुवार को किया गया  जिनमें झांसी के डी आई जी जवाहर भी शामिल हैं । सुभास बघेल झांसी के नए डी आई जी बनाये गए हैं । कई जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं लेकिन जालौन के पुलिस अधीक्षक को बदलवाने के लिए जान दिये बैठे जिले के एक माननीय को कृतार्थ करना शासन ने गवारा नहीं किया ।

Leave a comment