उरई। पूर्व घोषणा के अनुसार शनिवार को प्रशासन ने कालपी रोड पर मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर जोरशोर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जिससे हड़कंप मचा रहा।
उप जिलाधिकारी विकास कश्यप की देख रेख में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने अपने दस्ते के साथ इकलासपुरा रोड मेडिकल कालेज के पास से अंबेडकर चौराहे तक जेसीबी लेकर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी भी मौजूद रही। जिससे बबाल के नाम पर कोई चूं तक नही कर सका।
इस क्रम में कई जगह पक्के निर्माण जेसीबी चलवाकर गिरा दिये गये। एसडीएम ने टटटर व नगर पालिका द्वारा सड़कों पर लगवाये गये टीन के नामपटट उखड़वा दिये। उनके सख्त तेवर देखकर दुकानदार सहम गये। उप जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बार सारा सामान उठवा लिया जायेगा और अतिक्रमण हटाने का खर्चा दुकानदारों से वसूल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी रहेगा और पूरे शहर में चलेगा।






Leave a comment