उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में बकरी चरा रहा युवक नीचे तक झूलती विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा से आरंभिक चिकित्सा के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
कुआं खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार (26वर्ष) पुत्र रामदयाल बकरियां चरा रहा था। इस दौरान मरगायां के लिए जाने वाली नीचे झूलती विद्युत लाइन के तार उसे छू गये। जिससे उसको करंट का तेज झटका लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। जिला चिकित्सालय में भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a comment