उरई। भदोही ज्ञानपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता इसी पद पर जालौन जिले में नियुक्त कर दिये गये हैं जबकि यहां पदस्थ चंद्रशेखर प्रसाद को गाजीपुर में अखिलेश कुमार तिवारी के स्थान पर भेज दिया गया है।
उच्च न्यायालय द्वारा शनिवार को जारी तबादला सूची में जालौन जिले का न्यायिक प्रशासन व्यापक तौर पर प्रभावित हुआ है। जिला जज के अलावा कई अन्य जज भी बदल दिये गये हैं। विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रपाल सिंह को श्रीनाथ सिंह की जगह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। वे अनुसूचित जाति, जनजाति मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत के भी पीठासीन अधिकारी होगें।
उधर श्रीनाथ सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का दायित्व सौंपा गया है। चंद्रपाल सिंह का दायित्व उमेश प्रकाश को सौंपा गया है। वे दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की कोर्ट भी देखेगें।
नरेंद्र कुमार तृतीय को उमेश प्रकाश दायित्व सौंपा गया है। साथ ही वे आवश्यक वस्तु अधिनियम से संबंधित आदालत के पीठासीन अधिकारी होगें।






Leave a comment