कोंच-उरई । बाइक चुराने बाला कोई गिरोह यकायक फिर से सक्रिय हो उठा है, गत रोज कस्बा निवासी एक व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने समीपस्थ ग्राम चमेंड़ गया था जहां से उसकी बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी अलीहसन पुत्र नजीर अपनी बाइक हीरो होंडा स्प्लैंडर यूपी 92 जे 3965 से अपने एक मिलने बाले की शादी में 30 मई को ग्राम चमेंड़ गया था। उसने अपनी बाइक लॉक करके खड़ी कर दी और शादी में व्यस्त हो गया। शादी निपटा कर जब वह घर आने को हुआ तो उसकी बाइक मौके से नदारत मिली। दो दिन तक तलाश करने के बाद उसने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दे दी है।






Leave a comment