कोंच-उरई । खनन माफिया द्वारा पत्रकार जितेन्द्रकुमार कुशवाहा को फोन पर निपटा लेने की धमकी माफिया को भारी पड़ गई, पत्रकार की तहरीर पर उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार जितेन्द्रकुमार कुशवाहा पुत्र रबूदे कुशवाहा निवासी नया पटेल नगर कोंच ने कल शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसने मिट्टी खनन को लेकर एक बड़ी खबर चलाई थी जिसके बाद खनन करने बाले उमेश ने उसे फोन पर निपटा देने की धमकी दे डाली। पत्रकार ने धमकी की सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।






Leave a comment