
* सीओ और कोतवाल भी रहे शस्त्रों से लैस
* डेढ दर्जन बाइकों के हुये चालान, तीन आपे सीज
कोंच-उरई । सूबाई पुलिस के मुखिया तथा एसपी अमरेन्द्रप्रसाद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने बीती शाम कस्बे की सड़कों और गलियों में फुट पेट्रोलिंग की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। इस फुट पेट्रोलिंग की खास बात यह थी कि समूचा पुलिस बल दंगा नियंत्रण जैसी वेशभूषा में था और मुस्लिम बहुल इलाकों में गश्त करने के उन्हें खास निर्देश मिले थे। सीओ और कोतवाल भी असलहों से लैस रहे। डेढ दर्जन बाइकों के चालान किये गये तथा तीन आपे सीज किये गये।
सीओ संदीप वर्मा तथा कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने बाजारों और रिहायशी इलाकों में पैदल मार्च किया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्यायें जानने का प्रयास किया। एसआई रामकुमार सिंह चौहान, एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह, एसआई जितेन्द्रसिंह, एसआई योगेश पाठक, एसआई जितेन्द्रकुमार, एसआई वीरेन्द्रसिंह तथा भारी पुलिस बल ने भगतसिंह नगर, आराजी लेन आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में फुट पेट्रोलिंग करने के बाद मुख्य राजमार्ग, स्टेट बैंक तिराहा, होकर लवली चौराहा, सर्राफा बाजार आदि के अलावा रिहायशी क्षेत्र में भी फुट पेट्रोलिंग की तथा लोगों से उनकी परेशानी पूछी। नुक्कड़ों चौराहों पर डटे युवकों को भी वहां से हटाया। इस बीच बिना नंबरों तथा तीन सवारी बाली बाइकों की धरपकड़ कर तकरीबन डेढ दर्जन बाइकें कोतवाली पहुंचाईं गईं तथा तीन आपे सीज किये गये। सीओ ने कहा कि इस पैदल मार्च का मकसद लोगों को यह अहसास कराना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। उन्होंने जिग जैग ड्राइविंग करने बाले बाइकर्स को भी आगाह किया कि बाइक चलाते समय दूसरों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें और सही ढंग से बाइकिंग करें।






Leave a comment