
* बोले तहसीलदार, तीन सौ से छह सौ मतदाता बाले बूथों का किया जायेगा समायोजन
* लेखपालों की कक्षा लगा कर अधिकारियों ने दिये निर्देश
कोंच-उरई । लेखपालों की कक्षा लगा कर अधिकारियों ने निरंतर पुनरीक्षण की जारी प्रक्रिया को लेकर कड़े निर्देश दिये हैं। एसडीएम लल्लनराम ने लेखपालों से कहा कि चूंकि वे बीएलओ के सुपरवाइजर हैं इसलिये उनकी ड्यूटी है कि वे बीएलओ के काम पर नजर रखें और जो बीएलओ सही काम नहीं कर रहा है उसके बाबत रिपोर्ट दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बूथों में तेरह सौ से अधिक मतदाता हैं उनका संभाजन कर दूसरे बूथों में जोड़ें या नया बूथ बनायें। तहसीलदार भूपाल सिंह ने निर्देश दिये कि जिन बूथों में मात्र तीन सौ से लेकर छह सौ के बीच मतदाताओं की संख्या है उन्हें दूसरे निकटस्थ बूथों में समायोजित करें।

एसडीएम लल्लनराम की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में लेखपालों की बैठक तहसील सभाकक्ष में संपन्न हुई। अधिकारियों ने उन्हें इंगित करते हुये कहा कि मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन का जो कार्य उन्हें सौंपा गया था उसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें दें। तेरह सौ से ज्यादा मतदाताओं बाले बूथों का संभाजन करके दो भागों में बांटना है, या तो संभाजित मतदाताओं के लिये अलग से बूथ बनायें या संभव हो तो नजदीकी मतदेय स्थल में जोड़ें। लेखपालों की यह भी जिम्मेदारी फिक्स की गई कि तीन सौ से छह सौ तक मतदाताओं बाले बूथों का नियमानुसार समायोजन भी उन्हें करना है। इसके अलावा हदबंदी के लंबित पड़े प्रकरणों की पैमाइश कर रिपोर्ट दाखिल करें तथा तहसील दिवस और समाधान दिवस तथा आईजीआरएस के प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करें। इस दौरान आरके अशोककुमार, आरके अशोककुमार कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे।






Leave a comment