
* तीन थानों में आईं 13 शिकायतें, 4 निस्तारित
कोंच-उरई । राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये चलाये जा रहे थाना समाधान दिवसों की कड़ी में शनिवार को सर्किल के तीन थानों में कुल 13 शिकायतें आईं जिनमें 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य समस्याओं के निपटारे के लिये राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस की टीमें बना दी गईं हैं जो मौकों पर जाकर समस्याओं की भौतिक स्थिति देख कर उनका यथोचित समाधान करेंगीं।
थाना नदीगांव में तहसीलदार भूपाल सिंह की अध्यक्षता और एसओ अरुणकुमार तिवारी की मौजूदगी में निपटे समाधान दिवस में 5 शिकायतें आईं जिनमें 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कैलिया थाने में एसडीएम लल्लनराम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आई 4 शिकायतों में एक का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका है। एसडीएम ने टीमें गठित करके निर्देश दिये हैं कि मौके पर जाकर स्थिति का अवलोकन करें और समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। एसओ एमपी सिंह भी मौजूद रहे। इधर, कोंच कोतवाली में कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन संपन्न हुआ जिसमें आईं 4 समस्याओं के लिये भी टीमें बनाईं गईं हैं। कोतवाल ने कहा है कि टीमें आज शाम तक ही सभी समस्याओं का समाधान कर देंगी। इस दौरान थानेदार रामकुमार सिंह चौहान, योगेश पाठक, जितेन्द्रकुमार, वीरेन्द्रसिंह, कमलनारायण सिंह, अबूबख्श आदि मौजूद रहे।






Leave a comment