उरई । कदौरा थाना क्षेत्र में खेतों से हो कर रास्ते के विवाद में ग्रामीण खदान ठेकेदारों के ख़िलाफ़ भड़क गए । उन्होने जाम लगा कर खनन बंद करा दिया । पुलिस बड़ी मुश्किल से रास्ता रोके खड़ी भीड़ को हटा सकी ।
कदौरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के वबाल के कारण हिमनपुरा घाट से मौरंग खनन बंद हो गया । जलालपुरा से खेतों में रास्ता बना कर इस घाट से मौरम भरने वाले ट्रक निकाले जा रहे थे । जलालपुरा के प्रधान को इस पर आपत्ति थी जिसके चलते उनका ठेकेदारों से विवाद हो चुका था ।
इसी की प्रतिक्रिया में आज उन्होने खनन बंद करा कर घाट पर आने जाने वाले वाहन रुकवा दिये । तनाव की खबर मिलने पर कदौरा और हमीरपुर जिले के जलालपुरा के थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए । पुलिस की काफी देर मशक्कत के बाद घाट के रास्ते पर जमावड़ा ख़त्म हुआ हालांकि खनन अभी भी शुरू नहीं हो सका है ।






Leave a comment