
कोंच-उरई । सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् ने भीषण गर्मी के चलते राहगीरों के कंठ तर करने के लिये रविवार को बूंदी खिलाई और शर्बत पिलाया। संस्था के लोगों ने दरिद्र नारायण सेवा समिति के गरीबों को भी बूंदी खिलाई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि संस्था जनसेवा के अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह सजग है। इस भीषण गर्मी में राह चलते लोगों का गला तर करना भी एक पुण्य का कार्य है।
समाजसेवा के अपने प्रकल्पों के लिये जाने जाने बाली संस्था भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को धनुताल रोड पर दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर के बाहर आने जाने बाले सैकड़ों राहगीरों को रोक रोक कर पहले बूंदी खिलाई फिर शर्बत पिलाया। इसके बाद उन्होंने गरीबों को भोजन करा रही दरिद्र नारायण सेवा समिति में जाकर गरीबों को बूंदी खिला कर तृप्त किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष विजय रावत, सचिव अमरेन्द्र दुवे, देवेन्द्रकुमार द्विवेदी, श्रीकांत गुप्ता, राघवेन्द्र तिवारी, संदीप अग्रवाल, नरेन्द्र दुवे, प्रमोद कस्तवार, दिनेश घुरा, बलराम डेंगरे आदि मौजूद रहे।





Leave a comment