उरई । कोंच में पुलिस ने नकली सी बी आई इंस्पेक्टर को दबोच लिया । वह लोगों को अपने रुतबे का  झांसा दे कर ठगी करता था । पूंछताछ में उसने लाखों रुपये एंठने के कई गुनाह कूबूल किए । पुलिस ने उसके पास से एक कार और तमाँचा भी जब्त किया है ।

कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को शिकायतें मिल रही थी कि सी बी आई इंस्पेक्टर का परिचय दे कर एक ठग उनके इलाक़े में लोगों से रकम वसूल रहा है । उन्होने उसे  जाल फैला कर रविवार को उस समय धर दबोचा जब वह कार से जा रहा था । तलाशी में उसके पास तमंचा भी मिला ।

वह हर बार अपना नाम बादल लेता था । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने उसका नाम जितेंद्र सिंह उर्फ जितेंद्र तिवारी उर्फ राज तिवारी बताया जो जगम्मनपुर में रहता था हालांकि वह मूल रूप से सहनसों जनपद इटावा का रहने वाला है । उसके ख़िलाफ़ पहले से विभिन्न थानों में 9 मुक़दमे दर्ज हैं । उसकी होंडा एकोर्ड कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है ।

Leave a comment