उरई । कदौरा थाना क्षेत्र में डंपर और डी सी एम टकरा जाने से बड़ा हादसा होते – होते बचा हालांकि डी सी एम के ड्राइवर और हेल्पर को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में उपचार  के लिए ले जाना पड़ गया ।

यह दुर्घटना चतेला गाँव के चिरइया नाले के पास हुई । डी सी एम में 15 लोग बैठे थे लेकिन सभी सवारियाँ सुरक्षित हैं । किसी सवारी को खरोंच के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं लगी । ड्राइवर राम कुमार और हेल्पर ज्ञान सिंह को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मामूली इलाज क्रे बाद छुट्टी दे दी गई ।

Leave a comment