
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में गोवंश काटे जाने की खबर से माहौल गर्मा गया । खबर मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुँची तब तक कारणे वाले लोग भाग चुके थे । पुलिस ने प्रतिबंधित मांस , पशु वध के औज़ार और एक तिरपाल मौके से बरामद किया । भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

कदौरा क्षेत्र गो वंश वध के लिए बदनाम है । कई बार इसके कारण बवाल हो चुका है । रविवार को मुहारी के पास चरवाहों ने तिरपाल तान कर कुछ लोगों को पशु काटते देखा । उन्हे गो वंश वध का संदेह हुआ । कुछ देर में यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई जिससे तनाव भड़कने के आसार बनने लगे लेकिन पुलिस मौका रहते सतर्क हो गई । थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने तत्काल फोर्स के साथ दविष दी लेकिन गोकश इसके पहले फरार हो गए । थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों की संख्या 3 से 5 होने का अनुमान है । उन्होने दावा किया कि उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।






Leave a comment