उरई । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को कालपी रोड स्थित रामेश्वर चौराहे पर भीषण गर्मी में राहत देने के लिए राहगीरों को ब्लाक सचिव डकोर सुखराम परिहार के नेतृत्व में शर्बत का निशुल्क वितरण किया गया । युवकों के इस निस्वार्थ परोपकार की जमकर सराहना हुई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह ने फीता काट कर किया । इस अवसर पर एसोसिएशन के बुंदेलखंड अध्यक्ष इन्द्र्जीत सिंह आइजे , मंडल उपाध्यक्ष झांसी ईं. मोहन सिंह राठौर , मंडल मीडिया सचिव झांसी विजय प्रताप सिंह राजपूत , ब्लाक अध्यक्ष डकोर यतेन्द्र प्रताप सिंह , साहुल सेंगर , नगर उपाध्यक्ष जयनेन्द्र बाबू सलौनिया , मयंक विश्वकर्मा , आशू चौहान , कृष्ण प्रताप , निहाल , प्रांजुल पटेल , मौनू सोनी , चाँद आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a comment