उरई । कदौरा क्षेत्र में नीचे झूलती हाईटेंशन लाइन से चिपक जाने के कारण चरने के लिए निकली किसान की तीन भैंसे मारी गई । हादसा कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गाँव के एक मजरे में हुआ ।
जिले में नीचे झूलती विद्युत लाइनों के कहर से न मवेशी सुरक्षित हैं और न ही जन जीवन । विभाग में जोखिम की सघनता को देखते हुए हिफ़ाजती इंतज़ामों के लिए भारी बजट भेजा जाता है लेकिन भ्रष्टाचार की इन्तहा के कारण इसमें 10 प्रतिशत का भी सार्थक खर्चा नहीं हो पाता । वबीना में इसी कारण हाईटेंशन लाइने लोगों की तमाम गुहार के वाबजूद कसी नहीं गयीं जिससे कल्लू अहिरवार की तीन भैंसे उनकी चपेट में आ कर ढेर हो गयीं ।






Leave a comment