कोंच-उरई । बीती रात पालिका के एक सभासद के साथ कतिपय अराजक तत्वों ने छोटी सी बात पर मारपीट कर दी। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा लेकिन कुछ लोगों ने बीच में पड़ कर दोनों पक्षों में सुलह करा दी। मिली जानकारी के मुताबिक पालिका के वार्ड संख्या नौ के एक सभासद अरविंद खटिक अपनी बाइक से जा रहे थे तभी कतिपय अराजक तत्वों ने उसकी बाइक में कट मार दिया। इस बात को लेकर सभासद ने उन्हें अपना परिचय देते हुये इस तरह की हरकत करने पर ऐतराज जताया तो वे लोग सभासद के ऊपर पिल पड़े और उसके साथ हाथापाई कर डाली। सभासद ने रात में ही कोतवाली में तहरीर दे दी थी लेकिन कुछ लोगों ने बीच में पड़ कर मामला रफा दफा करा दिया।







Leave a comment