कोंच-उरई । सोमवार को चली तेज आंधी के कारण मैंथा प्लांट से उड़ी चिंगारी एक व्यक्ति के घर के छप्पर में गिरी जिससे आग लग गई। आगजनी में उसकी एक भैंस जल कर मर गई। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडारी थाना एट में तेज आंधी के कारण मैंथा प्लांट से चिंगारी उड़ी और देवकीनंदन पुत्र भगतसिंह के छप्पर पर गिरी जिससे छप्पर में आग लग गई और उसके नीचे बंधी भैंस आग से जल कर मर गई।

Leave a comment