कोंच-उरई । समीपस्थ ग्राम पडऱी में शराब पीकर एक व्यक्ति दूसरे से उलझ गया। दूसरे ने यूपी 100 बुला कर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने शराबी के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडऱी में सोनू पुत्र मथुराप्रसाद दारू पीकर सतीश पुत्र राजकिशोर से झगड़ा करने लगा। सतीश ने यूपी 100 बुला ली जो सोनू को कोतवाली में दाखिल करा आई। पुलिस ने सोनू के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही कर दी है

Leave a comment