कालपी-उरई । कालपी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे के किनारे रजत सिंह चौहान ढाबा के पास कई दिनों से घूम रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर कालपी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर स्थित पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के रजत सिंह चौहान ढांवा के पास कई दिनों से घूम रहा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की लाश पड़ी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर कर शव को सुपुर्दगी में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया है। वही मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।







Leave a comment