एट-उरई । अचानक आई तेज आंधी की वजह से पिपरमेंट के प्लांट की चिंगारी से मकान में आग लग गई जिससे मकान में रखा जेवर नगदी सहित गृहस्थी के सामान के साथ बाइक जल गई जबकि दो भैसों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी के देवकीनंदन राजपूत अपने घर के पास पिपरमेंट प्लांट लगाकर काम करते थे कि आज अचानक आई तेज आंधी में उठी चिंगारी की वजह से पास में बने देवकीनंदन के मकान में आग लग गई आग लगते ही हडक़ंप मच गया। मकान के अंदर जेवर नगदी और गृहस्थी और बाइक जल गई जबकि दो भंैसों की जलकर मौके पर मौत हो गई।







Leave a comment