कालपी-उरई । विद्युत विभाग कालपी की टीम ने अवर अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए नगर के रावगंज में सघन चेकिंग अभियान के दौरान चार दर्जन कनेक्शन चेक किये गये तथा एक दर्जन लोगों के कनेक्शन काटे गए तथा दस लोगों के विरुद्ध कालपी कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कालपी के मोहल्ला रावगंज में विधुत विभाग कालपी द्वारा सघन चेकिंग अभियान डोर टू डोर चलाया गया। जिसमें बिजली के बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विद्युत उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार के निर्देश पर आज अभियंता अशोक कुमार, सरकारी लाइनमैन रूपचन्द्र मनचन्द्रा,राजेश सिंह टीजी सेकेण्ड, अखिलेश शुक्ला,सौरभ, सीताराम, सतेन्द्र, अनूप वही अरूण कुमार सहित मौजूद पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में करीब चार दर्जन कनेक्शन चेक किये गये जिसमें एक दर्जन के करीब कनेक्शन काटे गए तथा पांच लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी व पांच लोगों के विरुद्ध बिजली बिल बकाया होने के बाद जोडक़र चलाने के मामले में कोतवाली कालपी में दस लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। विद्युत विभाग के इस अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हडक़ंप मच गया।

 

 

Leave a comment