कदौरा-उरई । हिमनपुरा मौजा थाना कदौरा तहसील कालपी में समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधान परिषद सदस्य हिमनपुरा घाट का खनन पट्टा लिए हुए हैं लेकिन वह अपने खनन क्षेत्र के साथ-साथ किसानों की जमीन जो कि बेतवा नदी के किनारे है वहां से भी खनन करवा रहे हैं जिसकी शिकायत आज खेत मालिकों ने जिलाधिकारी से की।

जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में स्वामी दीन, जगत सिंह, कमल सिंह, इंद्रपाल सिंह, कमला रानी आदि ने बताया कि हम लोगों की खेती हिमनपुरा मौजा थाना कदौरा तहसील कालपी जनपद जालौन में बेतवा नदी के किनारे जिसका खाता संख्या 17 रकवा लगभग ढाई एकड़ जो कि हमारा शामिल खाता है। हमारी खेती से श्याम सुंदर पारीछा के लोगों द्वारा दबंगई से अवैध खनन कराया जा रहा है। जब हम लोगों ने विरोध किया तो घाट पर लगे कर्मचारी असलहा लेकर दौड़ पड़े। हम लोगों ने कदौरा थाना व 100 डायल को सूचना दी लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बताते चलें कि कदौरा क्षेत्र में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही को अभी दो सप्ताह भी नही बीते कि बालू घाट संचालक सत्ता की हनक के चलते अपनी दबंगई व मनमानी को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे। हालांकि प्रशासनिक बड़ी कार्यवाही के बाद ओवरलोड में कुछ सुधार तो हुआ है लेकिन कुछ घाट संचालकों रवैया फिर जस का तस दिखने लगा जो कि अपनी पहुंच काफी ऊंची बताकर घाट से ओवरलोड व एनआर की प्रक्रिया को अंजाम देकर सारे नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। गौरतलब हो जनपद जालौन के कदौरा क्षेत्र में संचालित बालू घाटो में बसरेही व हिमनपुरा घाट के संचालन ने न सिर्फ प्रशाशन के मानको की अवहेलना की बल्कि मनमानी से व्यवस्थाओं को ही बिगाड़ कर रख दिया है जिसके चलते जाम ही नही बल्कि मजदूरो की घाट में कब्र बन गयी आपको बता दें कि क्षेत्र के बसरेही घाट व हिमनपुरा संचालक की सत्ताधारियो तक गहरी पैठ के चलते सर्वाधिक ओवरलोड को अंजाम दिया जाता है जिसके प्रमाणस्वरूप खुद कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन द्वारा ओवरलोड ट्रक कदौरा थाने के सामने रुकवाये गए जिसमे सभी ओवरलोड ट्रक चालको द्वारा बसरेही घाट व हिमनपुरा घाट का ही नाम लिया गया वही एक बार भाजपा कार्यकर्ता जगदीश पाल द्वारा थाने के सामने ओवरलोड ट्रक रुकवाकर प्रदर्शन किया गया था जिसमे घाट संचालक व भाजपा नेता के बीच ट्रक रोके जाने को लेकर झड़प तक हुई थी  और बाद में ट्रको को जाने दिया गया था वही विधायक द्वारा रोके गए ट्रक पर कार्यवाही की गयी थी साथ ही इसी बसरेही घाट पर अव्यवस्थित स्थितियों के चलते एक घाट मजदूर की घाट में ही ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गयी। फिलहाल दो सप्ताह पूर्व कदौरा क्षेत्र में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा आधा सैकड़ा तक ओवरलोड ट्रको सहित 13 बिना एमएम ग्यारह ट्रक चालक व मालिको के खिलाफ खनन चोरी सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज करवाया गया था साथ बालू घाट पर भी कार्यवाही की गयी थी लेकिन फिर भी उक्त बालू घाट  बसरेही व हिमनपुरा में कुछ ओवरलोडिंग व एनआर ट्रको का सिलसिला जारी है साथ ही आधा दर्जन से अधिक पोकलैंड मशीने बेतवा का सीना छलनी करने में लगी हुई है जिस पर यदि जाँच की जाये तो घाट संचालक सलाखों में होंगे लेकिन उक्त पर कार्यवाही के बावजूद मनमानी जारी है तो कहीं न कहीं इनकी मनमानी पर सवाल उठते नजर आ रहे है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधान परिषद सदस्य हिमनपुरा घाट का संचालन कर रहे हैं।

 

Leave a comment