उरई। आज जल निगम कार्यालय उरई में डिप्लोमा इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

संगठन द्वारा वाराणसी में हुए जूनियर इंजीनियर साथी शुशील कुमार गुप्ता के साथ ड्यूटी के दौरान कार्य करते समय 10-15 अज्ञात दबंग असमाजिक तत्वों द्वारा हमला कर घायल कर देने से इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर कोई विभागीय व पुलिस प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवार न्याय न मिलने के संबंध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के संबंध में प्रदेश सरकार के मुखिया के नाम सम्बोधन ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया जिसमें दिवगंत सुशील कुमार गुप्ता की पत्नी को 25 लाख रुपए राहत राशि की मांग की गई साथ ही उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई साथ उनकी पत्नी को नौकरी देने की मांग की गई। धरना के दौरान धरने में जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य हिमांशु शेखर मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment