उरई। रास्ते में भैंस बांधने पर आपत्ति की तो दबंग चोरी और सीनाजोरी पर उतारू हो गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूंछतांछ कर रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा निवासी सौरभ ने पुलिस से शिकायत की कि गांव का बहीद मंसूरी आम रास्ते में भैंस बांध देता है। जिसे रोका तो गाली-गलौज करते हुए उसने मारपीट कर डाली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूंछतांछ की जा रही है।





Leave a comment