उरई। बुधवार को राज्य आयुष मिशन सोसाइटी और जनपदीय पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में जनपद की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा योग जनजागरण की रैली टाउनहाल मैदान से निकाली गई।
रैली को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल रहे। योग गुरू डा. रामप्रकाश द्विवेदी, पतंजलि योग समिति एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों सहित तमाम गणमान्य लोग भी रैली में शामिल थे।
क्षेत्री आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. एमडी आर्या ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समय से इंदिरा स्टेडियम में उपस्थित होने की अपील की।





Leave a comment