उरई। कालपी में भी धार्मिक तौर पर भड़काऊ पोस्ट व्हाटसएप पर डालकर माहौल बिगाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फेसबुक और व्हाटसएप पर दूसरे समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट डालना फैशन बन गया है। जालौन के बाद कालपी में भी ऐसी हरकत की वजह से तलाव व्याप्त हो गया। लगभग आधा सैकड़ा लोग गुस्से का इजहार करने मंगलवार की शाम कालपी कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने शरारत करने वाले युवक के खिलाफ मय सबूतों के पुलिस को तहरीर दी। कालपी कोतवाली के इंचार्ज सुधाकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी सौमिल यादव के खिलाफ धारा 295 ए व आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a comment