उरई। जालौन-औरैया रोड पर बस्तेपुर के बंबा के पास बस की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सीतापुर का निवासी बताया जा रहा है।
बस औरैया से आ रही थी। इसी दौरान बस ने विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लस को तेज रफ्तार के कारण बस्तेपुर बंबे के पास रोंद दिया। मोटर साइकिल पर दो लोग सवार थे जो हादसे के बाद मरणासन्न हो गये। यूपी-100 की गाड़ी भी दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।







Leave a comment