कोंच-उरई । राजस्व बढाने की कवायद में लगे बिजली विभाग ने बुधवार को डोर टु डोर जाकर बिलों की बसूली के लिये उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जिसके चलते चार लाख रुपये की बसूली की गई। बिल नहीं चुकाने बाले चौबीस उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिये गये।

राजस्व बसूली में लगातार पिछड़ रहे बिजली विभाग के उपखंड कोंच में राजस्व बढाने के लिये विभाग लगातार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस रहा है और कस्बे में चेकिंग टीमें निकल रहीं हैं। बुधवार को एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह के निर्देशन में जेई टाउन मोहनकृष्ण की अगुवाई में नदीगांव रोड स्थित नया पटेल नगर में टीम ने धावा बोला और घर घर जाकर चेकिंग की। बिलों की अदायदी नहीं करने में चौबीस उपभोक्ताओं के संयोजन उड़ा दिये गये। एसडीओ ने कहा है कि इस तरह की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी लिहाजा किसी भी बिषम परिस्थिति से बचने के लिये समय से बिलों की अदायगी करें।

Leave a comment