उरई। माहेश्वरी महिला मंडल ने अखिल भारतीय स्तर पर पूरे भारत में जितने माहेश्वरी बंधु हैं उतने ही गिलास शरबत लोगों को एक दिन में पिलवाकर गिनीज बुक में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग तरह की अलख जगाई है।
इसके तहत माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा रंजना माहेश्वरी के निर्देशन में बुधवार को शहर में माहिल तालाब पर महिला अंखड आश्रम के सामने स्टाल लगाकर पांच से छह हजार लोगों को शर्बत पिलाया गया। इसमें महिलाओं के अलावा माहेश्वरी समाज के सभी लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग किया।
अखिल भारतीय महिला संगठन की सदस्य उर्मिला भटटर का भी इसमें भरपूर सहयोग मिला। रजनी, वर्षा, ममता, दीपा, राखी, शारदा, कुसुम, मीना, रमा, मुक्ता, शशि, सीमा आदि ने शरबत वितरण में बढ़चढ़ कर हाथ बटाया।

Leave a comment