कोंच-उरई । बुधवार को कस्बे के मोहल्ला आराजीलेन में घर घर में हुई लड़ाई में एक जेठ ने अपनी ही अनुजबधू का शौचालय फावड़े से तोड़ डाला। जब अनुजबधू ने ऐसा करने से रोका तो जेठ के परिवार ने उसके साथ मारपीट कर दी। महताब पत्नी नाजिर निवासी आराजीलेन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि बुधवार लगभग डेढ बजे उसके जेठ आबाद पुत्र मोहम्मद, उसकी पत्नी हमीदन तथा बेटों रहमान व आरिफ ने गुस्से में उसका शौचालय फावड़े से तोड़ दिया और उस पर कब्जा करना चाहते हैं। जब उसने तथा उसकी बेटियों ने ऐसा करने से रोका तो उन्होंने लात घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं और आये दिन उसके साथ गाली गलौज करते रहते हैं। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a comment