* बाल एवं युवा रंगकर्मियों को मिल रहा है सामाज के श्रेष्ठ लोगों का प्रोत्साहन    

कोंच-उरई । पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा ने कहा है कि कार्यशालाओं में विविध कलाओं का गुलदस्ता सजाने का काम किया जाता है। यहां पर प्रतिभाओं को गढने का काम बखूबी किया जा रहा है। यह बात उन्होंने कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में चल रही दर्पण संस्था की ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क कार्यशाला/ समर कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों एवं युवाओं के बीच बोलते हुये कही। आज बाल रंगकर्मियों ने बॉबी नाटक के अभ्यास में जमकर पसीना बहाया और अतिथियों की वाहवाही लूटी।

 

 

 

डॉ. सरिता बोलीं, उनका मानना है कि कला ईश्वर प्रदत्त होती है लेकिन यदि पूरी लगन के साथ निरंतर अभ्यास किया जाये तो कला का ककहरा नहीं जानने बाला भी सिद्घहस्त हो सकता है। नई पीढी को व्यवहारिक व सृजनात्मक कार्य अवश्य करना चाहिये। दर्पण संस्था द्वारा यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। कार्यशाला/ समर कैम्प में पहुंचे सभासद अमित यादव ने कहा कि अभिनय व्यक्तित्व की श्रेष्ठ पहचान है। नाटक में कला की विभिन्न बिधाओं का समागम है इसलिए नाट्य बिधा सीखना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को समाज के अन्य कार्यों में भी बढ चढ कर सहभागिता करने के लिये प्रेरित किया। इस दौरान संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, नेहा राठौर, ऋषि झा, अमन सक्सेना, निखिल सोनी, कृष्णा सोनी, ऋतिक याज्ञिक, हिमानी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment