
कोंच-उरई । 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। योग से होने बाले फायदे को लेकर यहां के दिव्यांग संजय सोनी कहते हैं कि उन्हें योग से जितना लाभ मिला वह बयां नहीं किया जा सकता है। बर्ष 1998 में एक सड़क दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था और घुटना खराब हो गया था जिसका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद भी घुटना मुड़ता नहीं था। संजय बताते हैं कि उन्होंने योग शुरू किया तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे और आज स्थिति यह है कि वह किसी भी सामान्य व्यक्ति की तरह चल फिर पा रहे हैं और घुटना भी मूवमेंट करने लगा है।






Leave a comment