कोंच-उरई । बर्ष 1975 की 25 जून की मध्य रात्रि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगा कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। अखबारों पर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी और निरपराध लोगों को तानाशाही तरीके से जेलों में ठूंस दिया गया था। उस काले दिन को लोकतंत्र सेनानी आगामी 25 जून को काले दिवस के रूप में मनायेंगे। यह बात लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के जिला महामंत्री पूरनलाल प्रजापति ने बुधवार को आहूत एक बैठक के दौरान कही। समिति के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मयंक की अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में प्रजापति ने बताया कि समिति के संरक्षक राजाराम व्यास, अवध शर्मा एवं राजेन्द्र पुरवार के दिशा निर्देशन में 25 जून को उरई स्थित गांधी चबूतरा पर शाम पांच बजे धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें सांसद और विधायक भी शामिल रहेंगे। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों का आह्वïान किया है कि नियत तिथि और समय पर प्रदर्शन में शामिल होकर उसे सफल बनायें।

Leave a comment