माधौगढ़-उरई । माधौगढ़ विकास खण्ड के पहूज नदी के बीहड़ में ग्राम अहसान के प्रधान बन्नाम सिंह पाल ने शासन की योजनाओं को पलीता लगाने की कसम खा रखी हैं ग्राम मे मनरेगा होने वाले कामों को ट्रैक्टर से कराने मे मशगूल हैं। आज रात के अँधेरे में पक्की सडक़ से पुलिया तक तथा पुलिया से सिद्ध बाबा तक ट्रेक्टरो से चकरोड डलवाया गये।
ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा के तहत होने वाले सभी काम ट्रेक्टर से होते है नही बिना काम किये भुगतान दूसरी ग्राम पंचायत के जाब कार्ड धारक के खाते मे कर दिया जाता है।ग्राम प्रधान की कार्य प्रणाली से जाब कार्ड धारक अपनी रोटी की तलाश में शहरों की ओर पलायन को मजबूर है ग्राम के करीब 180 जाब कार्ड धारक एेसे है जिन्हें वित्तीय वर्ष 2017-2018 में 30 मानव दिवस भी काम नही मिला जबकि सरकार 100 मानव दिवस काम देने का दम भर रही है।






Leave a comment