जालौन-उरई । प्लॉट में खड़े नीम के पेड़ को जबरन काटे जाने की शिकायत पीडि़त ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए की। नगर क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी प्रेमनारायण सिंह ने एसडीएम भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका एक प्लॉट ग्राम सालाबाद में है। जिसमें एक नीम का पेड़ खड़ा है। उसके बड़े भाई पृथ्वीपाल सिंह जबरन उस प्लॉट में खड़े नीम को काटना चाहते हैं। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीडि़त भाई ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Leave a comment