कालपी-उरई । गत दिनों भगवान राम और रामायण पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल व राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर हरीगंज निवासी मोहम्मद इशहाक पुत्र मुहम्मद युसूफ के विरुद्ध शहर का अमन-चैन खराब करने का अभियोग पंजीकृत किया गया था। कालपी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्लां हरीगंज निवासी मोहम्मद इशहाक पुत्र मुहम्मद युसूफ द्वारा भगवान राम व पवित्र ग्रंथ रामायण पर अमर्यादित टिप्पणी फेसबुक पर करने के मामले में हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल व राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बीते गुरूवार की देर शाम बजरंग दल के नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी रामचबूतरा कालपी हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला पुत्र गिरजेश शुक्ला निवासी मनीगंज कालपी व करण सेना के नगर प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी रामचबूतरा कालपी सहित आधा सैकड़ा लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा को सभी साक्ष्यो के साथ एक प्रार्थनापत्र सौंपते हुए मोहम्मद इशहाक पुत्र मुहम्मद यूसूफ द्वारा की गई हिन्दू धर्म के प्रति अशोभनीय टिप्पणी से हिन्दू जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। शीघ्र कार्यवाही की मांग की बात के बाद प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा ने आये शिकायती पत्र की जांच शुरू करने के उपरांत मोहम्मद इशहाक को आरोपी मानते हुए धारा 295 ए,66डी,67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया तथा आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी। बुधवार की सुबह दस बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा के निर्देश पर मुखबिर की सटीक सूचना पर पर उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी पैर से विकलांग है। तथा कम्प्यूटर की दुकान किये है। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






Leave a comment