कालपी। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला हरीगंज से डेढ़ माह पूर्व घर से गायब हुई पत्नी अचानक पहुंची ससुराल पति ने पत्नी को रखने से किया इनकार काफी देर तक ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में जद्दोजहद चलती रही। कोतवाली कालपी में गुमशुदगी में दर्ज युवती को पुलिस ने परिवारजनों को सौंप कर राहत की सांस ली।
मालूम हो कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला हरीगंज निवासी महेन्द्र पाल पुत्र लल्लू पाल ने 16 मई 2018 को कालपी कोतवाली पुलिस को दिये गये प्रार्थनापत्र में अवगत कराया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। दिनांक 13 मई 2018 को उसकी पत्नी श्रीमती नीलम उम्र करीब 30 वर्ष अपनी मौसी के घर कानपुर जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। पति के प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा 16 मई को दर्ज कर लिया। उसके बाद मायके पक्ष में लोगों द्वारा पति के खिलाफ कई शिकायती पत्र दिये गये। जिसमें हत्या करने जैसे गम्भीर आरोप लगाये गये।घर से गायब हुई युवती के दो बच्चे भी है। डेढ़ माह बाद अचानक गायब युवती नीलम ससुराल जा पहुंची। ससुरारी जनों ने गायब होने की जानकारी मांगी। लेकिन सही जवाब न मिलने से पति ने पत्नी को रखने से इनकार कर दिया। तथा उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह ने युवती को लिखा-पढ़ी में मां माया,भाई अंकित, पिता गोविन्द व दीपू पाल को सौंप दिया। मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोग गायब रही युवती को रखने से इंकार करते रहे। तथा दोनों पक्षों के बीच मान मनौव्वल का दौर चल रहा था।

Leave a comment